बीएसपी कर्मियों को लाभांश और ब्याज की राशि का वितरण 22 से

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मियों की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी सेक्टर-6 भिलाई नगर में लाभांश और ब्याज की राशि का वितरण 22 सितंबर सोमवार से किया जाएगा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सोसाइटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने बताया कि सदस्यों के खाते में अंतरित जमा वर्ष 2023-2024 का लाभांश एवं वर्ष 2024-2025 के ब्याज की राशि का वितरण 22 सितंबर से माह फरवरी 2026 तक मुख्य शाखा सहित समस्त शाखाओं में कार्यालयीन समय पर किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लाभांश एवं ब्याज लेने के इच्छुक सदस्य संबंधित शाखाओं से कार्यालयीन समय में अपनी राशि प्राप्त कर सकते है।

Share this
READ MORE  रेत माफियाओं पर सख्त हुए राज्यपाल: अवैध उत्खनन रोकने के दिए कड़े निर्देश, IIT से होगा वैज्ञानिक सर्वे