कवर्धा में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कबीरधाम। कबीरधाम जिले के कवर्धा में एक आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला। इस दौरान लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। लोगों ने आरोपियों को जूते-चप्पल की माला पहनाने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी बहस हुई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पकड़े गए आरोपियों की पहचान जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तू पिता दिलीप खरे 22 वर्ष निवासी उर्जा पार्क के पास, वार्ड 9, नसीम अहमद उर्फ छोटू पिता नफीस खान 25 वर्ष निवासी वार्ड 22, एकता चौक, मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फू पिता मोहम्मद अयूब 21 वर्ष निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, तीनों कवर्धा निवासी के रूप में हुई। इन आरोपियों की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम शहर में जुलूस निकाला। इसी दौरान आदिवासी समाज के लोग आरोपियों को जूता-चप्पल की माला पहनाने दौड़े। तब पुलिस के साथ झड़प हो गई। हालांकि, लोग आरोपियों को जूता-चप्पल की माला नहीं पहना सके। लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

वहीं, दूसरी ओर देर रात कवर्धा मुस्लिम समाज ने भी आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। समाज के लोगों ने कहा कि अपराध का कोई धर्म या जात नहीं होता, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। समाज इस वारदात की कड़ी निंदा करता है और पीड़िता के साथ पूरी तरह खड़ा है। आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

READ MORE  निधन- श्रीमती उमादेवी उपाध्याय
Share this