मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर लौट रहे भिलाई के 2 युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत, बाइक और डीआई वाहन में टक्कर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ क्षेत्र के मुंदगांव के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे माल वाहक और स्पोर्टस बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब टाटा योद्धा मालवाहक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मृतक युवक डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान मुंदगांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लेकिन घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही दोनों युवकों की जान जा चुकी थी।

मृतकों की पहचान अमित साहनी (निवासी कृष्णा नगर भिलाई) और सचिन यादव (निवासी कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। दोनों की उम्र लगभग 22 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

घटना के बाद मालवाहक वाहन का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। फरार चालक की तलाश के लिए पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में दबिश दी जा रही है।

Share this
READ MORE  तूफान की आहट, तेज हवाएं चलना शुरू,‌ आज रात ओडिशा के तट से टकराएगा