सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत नगर वन रूआबांधा में पौधरोपण 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। सेवा पखवाड़ा अंतर्गत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग दुर्ग द्वारा मुख्य वन संरक्षक दुर्ग वृत्त के मार्गदर्शन में नगर वन तालपुरी में आज पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का पौधा लगाया। अपने उद्बोधन में जनमानस को पौधरोपण करने एवं उनके संवर्धन एवं विकास के लिए संकल्पित होकर पौधा से वृक्ष बनने तक सुरक्षा हेतु अपील की। साथ ही कहा कि मनुष्य के जन्म से मरणोपरांत तक देवतुल्य वृक्षों की जीवन मे उपयोगी है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित विशेष दिव्यांग स्कूली बच्चे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुवाबांधा के विधार्थी एवं अभिभावक गण, स्वच्छ धरा संस्था पानीग्राही, वरिष्ठ नागरिक संघ के सदस्य विशेष रूप से भाग लिये। कार्यक्रम में ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, श्रीमती अलका बाघमार महापौर, श्रीमती सविता धवस पार्षद, श्रीमती एम.मर्सी बेला सीसीएफ, दिपेश कपिल डीएफओ, धनेश साहू एसडीओ, पीआर लसेल रेंजर सहित वन विभाग दुर्ग के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  रायपुर से शीघ्र शुरू होगी अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो सेवा, सांसद अग्रवाल ने की थी जबरदस्त पहल