जैसलमेर में चलती बस में आग लगने से 12 लोग जिंदा जले

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जैसलमेर। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस मंगलवार दोपहर अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई। हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत करीब 16 यात्री झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से झुलसे यात्रियों को जोधपुर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में प्रथम दृष्टया करीब 12 लोगों के जिंदा जल जाने की आशंका है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

सीएम भजनलाल शर्मा जैसलमेर रवाना
जैसलमेर हादसे पर सीएम भजनलाल ने दुख जताया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कलेक्टर एसपी से फोन पर बात कर पीड़ितों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री शर्मा दुखद घटना पर लगातार फ़ीडबैक ले रहे हैं। सीएम जैसलमेर के लिए रवाना हो गए हैं।

चलती बस ‌आग की लपटो में

जानकारी के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 3:30 बजे जैसलमेर-जोधपुर हाइवे पर थईयात गांव के पास हुई। बस में कुल 57 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार, बस रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर चलने के बाद अचानक बस के पिछले हिस्से से धुआं उठने लगा। इससे पहले कि चालक या यात्री कुछ समझ पाते, आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान

आग लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदने लगे। कई यात्रियों के कपड़े और सामान जल गए। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दमकल विभाग और पुलिस को भी सूचना दी गई।

READ MORE  कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर गिरफ्तार, पुतला दहन के दौरान आरक्षक का हाथ झुलसने का मामला

शॉर्ट सर्किट की आशंका

दमकल की गाड़ियां कुछ ही देर में मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बस के इंजन या वायरिंग में शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।

Share this