युवा मोर्चा ने तैयार की आक्रामक राजनीति की कार्ययोजना

Share this

दुर्ग। आगामी कार्ययोजना को लेकर जिला भाजयुमो की महत्वपूर्ण बैठक जिला भाजपा कार्यालय में हुई जिसमें अगले कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर निर्णय लिया गया। अगले महीने युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ आइकॉन तेजस्वी सूर्या के प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर प्रदेश सरकार की कथित वादाखिलाफी, २०0 लाख बेरोजगार युवाओं के साथ किए गए वादों को अबतक पूरा नही किए जाने के खिलाफ विशाल जंगी प्रदर्शन, सीएम निवास के घेराव की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही0 १० जुलाई से लगातार मंडल से जिला और जिला से प्रदेश स्तरीय आंदोलन करने कार्ययोजना बनाई गई।

इस दौरान मुख्य रूप से राजनांदगांव के पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, प्रदेश मंत्री उषा टावरी, पूर्व महापौर व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी टेकेश्वर जैन, भाजयुमो जिला प्रभारी राजू महंत, सह प्रभारी रितु महिलाने, जिलाध्यक्ष नितेश साहू, जिला महामंत्री गौरव शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोरध्वज साहू, मनोज शर्मा, जितेंद्र साहू रितेश शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने युवा मोर्चा को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि आज विपक्ष में रहते हुए युवा मोर्चा को संघर्ष करने का जो अवसर मिला है वह हमारा सौभाग्य है। २००३ में भी भाजपा को ऐतिहासिक सफलता दिलाने में युवा मोर्चा की अहम भूमिका थी। आज वही समय और अवसर हमे मिला है। प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने कहा कि युवा मोर्चा हर कार्य में अग्रणी है। आज प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने जो स्थिति बना दी है इसके विरोध में मुखरता के साथ युवा मोर्चा को सड़क की लड़ाई लडऩी है। प्रदेश महामंत्री टेकेश्वर जैन ने आंदोलन की कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रभारी राजू महंत ने भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं से जनहित के विषयों पर आवाज बुलंद करने पर बल दिया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा कि युवा मोर्चा प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रामक तरीके से काम कर रहा है। आगामी आंदोलन की कार्ययोजना तैयार है। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों को आश्वस्त किया कि भावी आंदोलन को युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सफल बनाएंगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री गौरव शर्मा एवं आभार जिला उपाध्यक्ष राहुल दीवान ने किया।

READ MORE  भिलाई निगम में नई एजेंसी द्वारा टैक्स कलेक्शन प्रारंभ

बैठक में हरि वर्मा, जिला मंत्री मनीष साहू, अमित पटेल, केवल देवांगन, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रकांत साहू, प्रचार प्रमुख मुकेश सोनकर, योगेश साहू, राहुल भट्ट, डुमेंद्र देशमुख, नारायण दत्त तिवारी, दुष्यंत साहू, सह कार्यालय प्रभारी विपिन चावड़ा, स्वाध्याय मंडल संयोजक वेद साहू, जिला पीआरटी प्रमुख पीयुष मालवीय, राहुल पाटिल, विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष राजा यादव, कुणाल शर्मा, प्रवेश शर्मा, राहुल कुमावत, उज्ज्वल ताम्रकार, दीपक सिंह, त्रिलोक साहू, दिनेश पटेल, प्रवीण यदु, मोहन साहू, अनिकेत यादव, नागेश साहू, हेमलाल साहू, भोला कुम्भकार, डिशन सिन्हा, कुंदन साहू, गोपू पटेल, शुभम साहू, अरविंद पटेल, सूरज देशमुख, पंकज पटेल, झम्मन दिल्लीवार, रवि सिंगौर, राजू साहू, सागर सोनी, भानु पटेल, सूर्यांशु साहू, ताम्रध्वज यादव, मनीष ताम्रकार, विक्की, प्रतीक वर्मा, राहुल सेन, विक्की मार्कंडेय, प्रीतम यादव, कृष्णा सिंह, अभिलाष यादव, सन्नी सिंह राजपूत, भूपेश मोटधरे आदि उपस्थित थे।

Share this