आईटी व ईडी छापों के बाद बृजमोहन ने सरकार को घेरा, कहा- प्रदेश को कर दिया बदनाम

Share this

दुर्ग। वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज सरकार को जमकर घेरा। आईटी व ईडी की कार्रवाई को लेकर उठाई जा रही उंगलियों का सिलसिलेवार जवाब दिया और पूछा कि क्या छत्तीसगढ़ में जो कुछ हो रहा है, उसे सरकार का संरक्षण प्राप्त है? उन्होंने सवाल किया कि जो राज्य तीन साल पहले तक देश का सबसे तेजी से विकसित होने वाला राज्य था, वह भ्रष्टाचार, माफियाराज, लूट खसोट और महिलाओं के प्रति अत्याचार का गढ़ कैसे बन गया?

यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करने पहुंचे श्री अग्रवाल ने कहा कि जो लोग छत्तीसगढिय़ावाद की राजनीति करते हैं, उन्होंने ही प्रदेश को बदनाम कर दिया है। कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एटीएम बन गया है। उन्होंने बताया कि ३० जून को आईटी व ईडी की हुई कार्रवाई में २०० करोड़ के अवैध ट्रांजेक्शन का पता चला है। ५० करोड़ से ज्यादा की बेनामी जमीन के कागजात मिले। वहीं सैकड़ों करोड़ की कोल वाशरी को कौडिय़ों में बेचने संबंधी दस्तावेज भी हाथ लगे। इसके अलावा करोड़ों रूपयों की नगदी और सरकारी अफसरों के लेन-देन का हिसाब भी कार्रवाई के दौरान उजागर हुआ। साथ ही पिछले चुनाव के खर्च का भी हिसाब मिला। श्री अग्रवाल ने कहा कि दोनों विभागों ने कोल वाशरी के अवैध व्यापार को लेकर कार्रवाई की थी। विभागीय अफसर संभावना जता रहे हैं कि उन्हें और ज्यादा जानकारियां मिलेगी। इसीलिए कई लोगों को पूछताछ के लिए भी बुलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में १०० करोड़ की अवैध उगाही, २०० करोड़ के कलेक्शन का भी प्रमाण मिला है। आईटी का मानना है कि राज्य में कई सौ करोड़ रूपयों की उगाही हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर यह सब कुछ रोकने के लिए कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

READ MORE  गर्मी से अभी राहत नहीं, मौसम विभाग ने दी लू की चेतावनी

श्री अग्रवाल ने बताया कि २०२० में भी आईटी ने छापामार कार्रवाई की थी। इसके बाद सरकार से कहा गया था कि वे दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करे, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई। यह सब प्रामाणित करता है कि छत्तीसगढिय़ा हितों की बात करने वाले लोग ही छत्तीसगढिय़ों का शोषण करने में लगे हैं। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जांजगीर चांपा के अकलतरा में महिला की जिस नृशंसता से हत्या की गई, वह दिल्ली में हुए निर्भया कांड की याद ता•ाा करता है। छत्तीसगढ़ में इस तरह की घटनाएं लगभग रोज हो रही है। राज्य में शासन-प्रशासन नाम की चीज ही नहीं बची है। अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो गया है। दुराचार और हत्याएं आम बात है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पिछले करीब एक माह में ही २५ से ज्यादा हत्याएं हुई है। राज्य में अब तक शराब, जंगल, जमीन और रेत माफिया काम करते थे, किन्तु अब धान और खाद माफिया भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर जनता की गाढी कमाई का पैसा सत्ता से जुड़े लोगों की जेब में क्यों जा रहा है?

इससे पहले श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सदैव देशहित और सुचिता की राजनीति करती है। भाजपा के संस्थापक पं. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि आज यदि कश्मीर, पश्चिम बंगाल और पंजाब जैसे राज्य भारत का हिस्सा हैं तो उसमें सबसे बड़ा योगदान पं. मुखर्जी का है। उन्होंने ही यह सूत्र वाक्य दिया था कि एक देश में दो विधान नहीं चल सकते। इसी सूत्र वाक्य पर चलकर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कश्मीर से धारा ३७० और ३५ ए का खात्मा किया, क्योंकि भाजपा का मानना है कि सबसे पहले देश है। उसके बाद समाज और फिर परिवार व व्यक्ति। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व मंत्री रमशिला साहू, डा. दयाराम साहू, जिला भाजपा के अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, प्रीतपाल बेलचंदन, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, ललित चंद्राकर, मनोज मिश्रा, दिनेश देवांगन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

READ MORE  कांकेर में 29 नक्सलियों को मार गिराने पर गृह मंत्री शर्मा ने बस्तर पुलिस को दी बधाई

००

Share this