छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में पहुंचीं साहू संघ की महिलाएं,मां कर्मा की पूजा की | Women of Sahu Sangh arrived in Chhattisgarhi costumes, worshiped Maa Karma

Share this

दंतेवाड़ाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
मिलन एवं परिचय सम्मेलन में शामिल साहू समाज की महिलाएं। - Dainik Bhaskar

मिलन एवं परिचय सम्मेलन में शामिल साहू समाज की महिलाएं।

जिला साहू संघ की महिलाओं ने मंगलवार को पहली बार नव वर्ष मिलन और परिचय सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन का आयोजन बहुत ही सराहनीय था यह आयोजन जिले के कारली स्थित उर्मिला साहू जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के निज निवास पर हुआ। अतिथियों एवं समाज की महिलाओं द्वारा माता कर्मा की महाआरती व भजन के बाद अतिथियों ने केक काटकर कार्यक्रम शुरू गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला साहू संघ की उपाध्यक्ष बीना साहू ने उपस्थित सभी का अभिनंदन किया साथ ही जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उर्मिला साहू द्वारा समस्त बहनों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ नीता साहू,डॉ निर्मला साहू, एवं संगीता साहू , जानकी साहू रहीं।

तहसील अध्यक्ष दंतेवाड़ा नरेंद्र साहू ने महिलाओं का सम्मान करते हुए शुरुआत से लेकर समापन तक अपना भरपूर सहयोग दिया। अति विशिष्ट अतिथि गायत्री साहू, सावित्री साहू, वेद साहू, नंदनी साहू, लता साहू, लक्ष्मी साहू, चारों तहसील के धनेश्वरी साहू, किरण साहू, माधुरी साहू, फलेश्वरी साहू ने अपने-अपने क्षेत्रों से बहनों को कार्यक्रम स्थल तक लाने व कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम योगदान दिया।

सभी तहसील अध्यक्षों ने कार्यक्रम में आने जाने के लिए वाहन की व्यवस्था की। सभी महिलाएं छत्तीसगढ़ी पारंपरिक पोशाक से सुसज्जित थीं इसके अलावा पारंपरिक सब्जी, रखिया बड़ी, अदोरी बड़ी, ठेठरी, खुरमी आदि पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को लेकर मंच में इनकी विशेषता की बातें रखी गई।

प्लास्टिक का उपयोग न हो इसलिए थाली-गिलास दिए

अतिथियों के उद्बोधन में डॉ. निर्मला साहू ने समाज को 11000 रुपए और 100 नग थाली और गिलास इस आयोजन के लिए भेंट की ताकि प्लास्टिक का उपयोग न हो और पर्यावरण प्रदूषण होने से बचे। फिर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनआर साहू एवं नीता साहू ने आयोजन में कोई राशि की कमी होगी उसे वहन करने की बात कही एवं जिलाध्यक्ष भूपेंद्र साहू ने सामाजिक जनों को एक धागे में पिरोने की बात कही। नारायण साहू ने समाज की महिला प्रकोष्ठ की सराहना करते हुए इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया।

योगेश साहू ने संबोधित किया। सभी अतिथियों एवं सभी महिलाओं, बहनों को इस कार्यक्रम में भेंट देकर के सम्मान किया गया। छत्तीसगढ़ी नृत्य, कुर्सी दौड़ जैसे कई कार्यक्रम आयोजित हुए। अंत में जिला उपाध्यक्ष बीना साहू ने सभी पदाधिकारियों को भेंट में कैलेंडर दिया।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  झारखंड के बदमाश ने किया कॉल, बोले- कल तेरी दुकान में आएंगे और लूट लेंगे ज्वेलरी, केस दर्ज | Jharkhand's miscreant called, said - will come to your shop tomorrow and loot jewelry, case registered