धान खरीदी में गड़बड़ी,औचक निरीक्षण में कलेक्टर ने रंगे हाथ पकड़ी, समिति प्रबंधक निलंबित, FIR के निर्देश

Share this

महासमुंद। कलेक्टर विनय लंगेह ने प्राथमिक कृषि एवं साख सहकारी समिति घोंच, विकासखंड पिथौरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समिति में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में पुराने रबी फसल के धान को खपाने, गुणवत्ताविहीन धान की खरीदी तथा तौलाई में गड़बड़ी पाए जाने को कलेक्टर श्री लंगेह ने गंभीरता से लेते हुए समिति प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने तथा संबंधित प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार अथवा अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पिथौरा बजरंग वर्मा, खाद्य अधिकारी अजय यादव एवं जिला विपणन अधिकारी आशुतोष कोसरिया उपस्थित रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में सतत निगरानी रखने तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  बजट में कौन सी चीजें होंगी सस्ती और क्या होगा महंगा, यहां जानते हैं ! जीवनरक्षक दवाएं और टीवी होंगी सस्ती