महासमुंद पुलिस ने पकड़ा 4 करोड़ से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

Share this

महासमुंद। महासमुंद जिले में एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो अंतर राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में गांजा और तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 4 करोड़ 90 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और कोमाखान पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक आयशर ट्रक को रोका। तलाशी लेने पर ट्रक से 9 क्विंटल 50 किलो गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अतिरिक्त, तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे आयशर ट्रक को भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुछ मोबाइल फोन और नकद रकम भी बरामद की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  आपका मुख्यमंत्री आपके समाज का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम आपके साथ खड़ी है –सीएम साय