133 करोड़ के 98 विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Share this

 

दुर्ग न्यूज, 25 जनवरी। छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को बस्तर जिले के प्रवास पर हैं। वे जिले के गिरोला गांव पहुंचे। यहां हिंगलाजिन देवी के मंदिर पहुंचकर माता के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र की खुशहाली की कामना की है। जिसके बाद गिरोला में आयोजित आम सभा में पहुंचकर गिरोला के मंच से जिले वासियों को करीब 133 करोड़ रुपए के 98 विकास कार्यों की सौगात दी है।

इन निर्माण कार्यों की सौगात, आज लोकार्पण और भूमिपूजन

  1. 24 करोड़ रुपए की लागत से बकावंड से कोलावल के बीच लगभग 26 किलोमीटर लंबी सड़क और पुल के चैड़ीकरण का कार्य।
  2. 18 करोड़ 17 लाख रुपए की लागत से रायकोट से कुरेंगा के बीच निर्मित 23 किलोमीटर लंबी सड़क।
  3. 2 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से मारीगुड़ा से मैलबेड़ा के बीच 6 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण।
  4. 2 करोड़ 32 लाख रुपए की लागत से जेल में बैरक निर्माण कार्य।
  5. 2 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से दरभा में निर्मित 50 सीटर आईटीआई छात्रावास।
  6. 1 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से किलेपाल में निर्मित 50 सीटर आईटीआई छात्रावास।
  7. सेतु निर्माण विभाग के 4 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से गंजोपारा से गुड़ियापारा के बीच निर्मित सेतु।
  8. मछलीपालन विभाग के 3 करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से कोसारटेडा जलाशय में मछलीपालन के लिए केज स्थापना और फ्लोटिंग हाउस एवं गोदाम निर्माण।
  9. जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में में 1 करोड़ 23 लाख 3 हजार और 2 हजार किलोग्राम क्षमता के कंपोस्ट मशीन लगाई जाएगी।
  10. सिटी ग्राउंड के सामने निर्मित 10 दुकान और 2 हाल समेत प्रवेश द्वार का लोकार्पण।
  11. 96 लाख रुपए की लागत से आमागुड़ा चैक में निर्मित दुकान।
  12. स्वास्थ्य विभाग के 1 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से निर्मित एफ टाईप क्वार्टर सहित अन्य कार्यों लोकार्पण करेंगे।
READ MORE  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आज आएंगे, बिलासपुर में लेंगे आमसभा

Share this