केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कल कुम्हारी आएंगे

Share this

दुर्ग। केन्द्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जनवरी को दुर्ग जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे ग्राम गिरहोला, खपरी और कुम्हारी में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी अनुसार केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान 31 जनवरी को प्रातः 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम गिरहोला पहुंचेंगे। वे यहां पर कृषि फार्म भ्रमण पश्चात् दोपहर 12 बजे ग्राम खपरी पहुंचेंगे तथा दोपहर 12.30 बजे कुम्हारी पहुंचेंगे और यहां आयोजित किसान मेला के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान अपरान्ह 2 बजे कार द्वारा कुम्हारी से रायपुर प्रस्थान करेंगे।

Share this
READ MORE  अकेली महिला से घर में घुसकर छेड़‌छाड़ करने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार