धमतरी में हादसा : ट्रक में जा घुसी कार, 4 CRPF जवानों की मौत, एक की हालत गंभीर

Share this

धमतरी। जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार कार, ट्रक को टक्कर मार दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी पांच जवान Central Reserve Police Force (CRPF) की कोबरा बटालियन के थे और रायपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी मार्ग पर पीछे से ट्रक को कार ने टक्कर मार दी।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चार जवानों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या वाहन में किसी तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ है। एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही के गंभीर परिणामों की याद दिलाता है।

Share this
READ MORE  बीएफएससी स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन अब 14 तक बढ़ी