

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ईंधन बचत और संसाधनों के संयमित उपयोग को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में शामिल 5 गाड़ियों की कटौती कर दी है। अब उनके कारकेड में 13 की बजाय केवल 8 वाहन ही चलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन संरक्षण संबंधी अपील से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी सरकारी वाहनों के सीमित उपयोग की अपील की है।

इसके साथ ही राज्य के शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में बदलने की तैयारी भी शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने आम लोगों से सार्वजनिक परिवहन और कारपूलिंग अपनाने का आग्रह किया है।
