छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट 2026: हंगामे के बाद कांग्रेस के सभी विधायक निलंबित

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र 2026 के चौथे दिन सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। हंगामे के बाद कांग्रेस के सभी विधायकों को निलंबित कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, सदन की कार्यवाही शून्यकाल से शुरू हुई। इस दौरान कांग्रेस ने धान खरीदी के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरने की कोशिश की। नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने प्रस्ताव पेश करते हुए आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर किसानों से धान की खरीदी नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि एससी और एसटी वर्ग के कई किसान अपनी उपज बेच नहीं पाए हैं।

धान खरीदी के मुद्दे पर लाए गए स्थगन प्रस्ताव को सभापति ने अग्राह्य कर दिया। उनका कहना था कि बजट सत्र के दौरान स्थगन प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जाता।

इसके बाद सदन में कांग्रेस विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ विधायक विधानसभा के गर्भगृह तक पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। स्थिति को बिगड़ता देख सभापति ने कड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस के सभी विधायकों को निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद सभी कांग्रेस विधायक सदन से बाहर चले गए।

Share this
READ MORE  शिवनाथ नदी पंप हाउस के पास जुआ फड़ में पुलिस की रेड, 5 गिरफ्तार