
भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) एएचपी अंतर्गत आवास आबंटन हेतु आज निगम सभागार कक्ष में लाटरी निकाली गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से कुल 44 हितग्राहियों को स्थल सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया, माइल स्टोन स्कूल के पीछे, आम्रपाली फेस-1 हाउसिंग बोर्ड, ग्रीनवेली एवं कृष्णा इंजीनियरिंग कालेज के पीछे निर्मित आवास आबंटित किया गया। पूर्व में पात्र हितग्राहियों को कुल 1572 मकान आबंटित किये जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना की लाॅटरी में निकालने के अवसर पर महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, महापौर परिषद के सदस्य संदीप निरंकारी, चंद्रशेखर गंवई, पार्षद महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, पार्षद हरिओम तिवारी, नोडल अधिकारी सह अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता की उपस्थिति रही। चयनित हितग्राहियों के नाम लाटरी प्रणाली के माध्यम से घोषित किये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना का उददेश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवास उपलब्ध कराये जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में योजना के तहत पक्का आवास प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने शासन एवं निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किये।

