राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा वर्ष, साइंस कॉलेज दुर्ग के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर दिलाई शपथ 

Share this

० छात्र-छात्राओं को निःशुल्क हेलमेट वितरण

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। परिवहन आयुक्त, कार्यालय नवा रायपुर एवं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय दुर्ग के अधिकारी / कर्मचारियों द्वारा साइंस कॉलेज दुर्ग के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा प्रति जागरूक करते हुए लगभग 30 छात्र-छात्राओं को निः शुल्क हेलमेट वितरण किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलायी गई। जागरूकता कार्यक्रम में लोगाें को हेलमेट पहनने, कार में सीट बेल्ट लगाने, नियंत्रित गति से वाहन चलाने, नेक नागरिक बनने, आपातकालीन सेवा के वाहनों को पास देने, ड्राइविंग लायसेंस बनवाने साथ ही वाहन के सभी दस्तावेज पूर्ण करने हेतु अपील किया जा रहा है, जिससे उम्मीद लगाई जा रही है कि सड़क दुर्घटना में कमी आयेगी। परिवहन विभाग के क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी एसएल लकड़ा, परिवहन निरीक्षक सनत कुमार जांगड़े, सांख्यिकी अधिकारी सुभाष बंजारे एवं अभिलाष सिंह, परिवहन उप निरीक्षक, तथा सड़क सुरक्षा हेतु भारत केयर कंपनी के बंसत साहू, स्टेट कॉडिनेटर एवं संस्था के प्राचार्य डॉ. एके सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक एके. खान, एनएसएस अधिकारी प्रो. तरूण साहू, प्रो. सुदेश साहू, एवं प्रो. निखिल देशलहरे उपस्थित रहे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  शिवनाथ नदी का शुद्ध पेयजल पहुंचेगा 103 गांवों के हर घर