http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई का वार्षिक बजट महापौर परिषद की बैठक में 17 मार्च को प्रस्तुत किया गया। निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने महापौर नीरज पाल के समक्ष आगामी वित्तीय वर्ष का बजट प्रस्तुत किया। बैठक में बजट के विभिन्न प्रावधानों और शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर महापौर परिषद में चर्चा की गई। जिसमें निगम प्रशासन द्वारा बजट में शहर के आधारभूत ढांचे, सफाई व्यवस्था, जल आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। प्रस्तुत बजट पर विस्तृत चर्चा के लिए विशेष बजट सत्र का आयोजन दिनांक 25 मार्च को किया जाएगा। इस सत्र में पार्षदों द्वारा बजट के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श कर आवश्यक सुझाव दिये जाएंगें, जिसके बाद बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
