Durg Crime News: उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग। जेवरा-सिरसा थाना क्षेत्र में ग्राम तुमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की लूट का विरोध करने पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्राम तूमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात प्रकाश सिंह कश्यप अपने एक साथी के साथ भिलाई से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान करगीडीह से चिखली चौक के बीच एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया।

लूट का विरोध किया तो चाकू से कर दिया हमला

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने पहले मोबाइल फोन और नकदी लूटने का प्रयास किया। जब प्रकाश सिंह कश्यप ने विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ मौजूद व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर भाग निकला और पुलिस को घटना की सूचना दी।

वारदात के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और करीब ₹4 हजार नकद लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश

मृतक प्रकाश सिंह कश्यप धमधा ब्लॉक के ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे। उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में गांव की सरपंच हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

READ MORE  नगपुरा के पशु मेला में उन्नत नस्लों का प्रदर्शन

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

Share this