डेंगू के खिलाफ दुर्ग निगम का अभियान तेज, जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर शहरभर में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के विशेष इंतजाम

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। वर्षा ऋतु में डेंगू, मलेरिया एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के उद्देश्य से नगर निगम, दुर्ग द्वारा महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान को शहरभर में तेज गति से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जलभराव वाले क्षेत्रों, निचले इलाकों, नालियों, खाली भूखंडों तथा ऐसे स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जहां वर्षा का पानी जमा होने से मच्छरों के पनपने की संभावना रहती है।

स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में स्वच्छता टीमों द्वारा विभिन्न वार्डों में लगातार एंटी लार्वा दवा, टेमेफोस, जले ऑयल (Burnt Oil) एवं लार्वा नियंत्रण जैल का छिड़काव किया जा रहा है। इन उपायों से पानी में पनपने वाले मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर डेंगू, मलेरिया एवं अन्य मच्छरजनित बीमारियों के फैलाव को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश के मौसम में थोड़ी-सी लापरवाही भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। इसलिए निगम की टीमों को संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित छिड़काव, साफ-सफाई और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा स्वच्छता बनाए रखने में निगम का सहयोग करें। नगर निगम, दुर्ग ने नागरिकों से सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

READ MORE  10 साल बाद महिला टेटे में दुर्ग बना चैंपियन, भिलाई-३ की “प्रज्ञा” बनी चैम्पियन
Share this