महिला शौचालय बनवाने चलाया हस्ताक्षर अभियान | Signature campaign launched to build women’s toilets

Share this

मनेंद्रगढ़2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सामाजिक संस्था प्रबल स्त्री फाउंडेशन मनेंद्रगढ़ ने महिला शौचालय (पिंक टायलेट) की मांग को लेकर बुधवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। संस्था अध्यक्ष डॉ. रश्मि सोनकर ने कहा कि मनेंद्रगढ़ नगर आसपास के क्षेत्र का व्यवसायिक केंद्र है। जहां प्रतिदिन हजारों महिलाएं अपने व्यवसाय, रोजगार के लिए बाजार आती हैं। लेकिन उनके लिए शौचालय की व्यवस्था न होने से उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। साथ ही यूरीन इंफेक्शन जैसी बीमारी का खतरा रहता है। अभियान की शुरूआत गांधी चौक से की गई।

इसके बाद अलग-अलग समूहों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर अपने अभियान के लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं व पुरुषों का हस्ताक्षर लिए। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर डॉ. मंजुलिका करन, सुनीता शर्मा, अनामिका चक्रवर्ती, सुनीता नेताम, उर्मिला राव, प्रतिमा प्रसाद, शीला सिंह, नीलम, गंगा ताम्रकार, निक्की सोनी, प्रीती, बबीता, ज्योति, अनिता, सविता, रूबी, अनिता पाल, रेखा घोष, नीलम सोनी, मालती अग्रवाल, राजेश केशरवानी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  लड़खड़ाते देखा तो लोगों ने किया विरोध, शिक्षक बोला- जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं होगा | Leaders clashed over the hoisting of the flag, the teacher reached in an inebriated state