दुर्ग इंदिरा मार्केट के फुटवियर दुकान में लगी आग, सामान जलकर खाक

Share this

 

० महापौर अलका बाघमार ने किया मौके का निरीक्षण

दुर्ग। इंदिरा मार्केट स्थित रौबदार फुटवियर दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई। स्टेशन रोड स्थित उक्त दुकान में आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्नि दुर्घटना में दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे व्यापारी को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

आग लगने की सूचना पर महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान सभापति श्याम शर्मा, एमआईसी सदस्य देव नारायण चंद्रकार एवं नरेंद्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शेखर चंद्राकर, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा भी उपस्थित थे।

महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने घटनास्थल पर आसपास के व्यापारियों से चर्चा कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रभावित व्यवसायी के प्रति संवेदना व्यक्त की।

महापौर ने वर्तमान में गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने सभी व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों की विद्युत वायरिंग का समय-समय पर परीक्षण कराने एवं आवश्यक सावधानियां बरतने का आग्रह किया।

उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में भी मार्केट क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं, इसलिए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। नगर निगम द्वारा भी आवश्यक सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

सभापति श्याम शर्मा द्वारा तत्काल फायर ब्रिगेड एवं पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने रात में ही आग पर का पूरी तरफ काबू पा लिया गया ।

READ MORE  CGPSC घोटाला: तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को CBI ने किया गिरफ्तार
Share this