खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 : महिला हॉकी में फाइनल मुकाबला होगा मिजोरम और ओडिशा के बीच 

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले आज उत्साह और रोमांच के बीच खेले गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

पहले सेमीफाइनल मैच में मिजोरम की टीम ने झारखंड को कड़े मुकाबले में 3-2 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया। दोनों टीमों के बीच मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें मिजोरम ने अंत तक बढ़त बनाए रखी।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में उड़ीसा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 8-0 से हराया। उड़ीसा की टीम ने पूरे मैच में आक्रामक खेल दिखाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की।

इन परिणामों के साथ मिजोरम और उड़ीसा की टीमें अब फाइनल में आमने-सामने होंगी, जहाँ खेल प्रेमियों को खिताब के लिए रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

Share this
READ MORE  एन‌एच 43 केशकाल घाटी में बनेगा फोरलेन बाइपास, 307.96 करोड़ की आएगी लागत