
दुर्ग /भिलाई – भगवा पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष देवेश मिश्रा ने सशक्त एवं दबंग हिन्दू नेत्री शालिनी पटेल को पार्टी का भिलाई शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाकांत शुक्ला की अनुमति एवं प्रदेश भगवा कार्यकारिणी छत्तीसगढ़ की अनुशंसा से की गई है। प्रदेश अध्यक्ष श्री मिश्रा ने नवनियुक्त अध्यक्ष शालिनी पटेल को बधाई देते हुए कहा है कि वे जनसमस्याओं को निडरता से उठाने वाली और नारी शक्ति के लिए लगातार कार्य करने वाली नेत्री हैं। उनके नेतृत्व में भिलाई में भगवा पार्टी का परचम लहराएगा। उन्होंने शालिनी पटेल को तत्काल
प्रभाव से भगवा (भारतीय गण वार्ता ) पार्टी के उद्देश्यों,रीति नीति व कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने, पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं जन कल्याण हेतु कार्य प्रारम्भ कर देने निर्देशित किया है। शालिनी पटेल की नियुक्ति पर प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष अतुल नंद शुक्ला, हिरेन्द्र कुमार साहू, महासचिव ज्ञानेश्वर ताम्रकार, आकाश दुबे, प्रदेश सचिव मीना बिष्ट एवं वरुणेश्वर पाण्डेय, प्रियंक सोनी, मनहरण साहू, भागवत देवांगन, ओमप्रकाश सोनी, मनोज गुप्ता, मेघराज कोटवानी ने बधाई दी है।

नवनियुक्त भिलाई शहर अध्यक्ष ने कहा कि हम पूरे भिलाई शहर में हमारे भगवा पार्टी की रीति नीति के अनुसार भगवा सत्ता लहराएंगे और हर स्तर पर सनातनी परिवारों को मजबूत करने, उन्हें एकजुट रखने, उन्हें नेतृत्व प्रदान करने कार्य करेगी।
