रायपुर नाका से हुडको कॉलोनी अंडरब्रिज की मांग, महापौर अलका बाघमार ने डिप्टी सीएम साव को सौपा पत्र 

Share this

दुर्ग। महापौर अलका बाघमार ने उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट कर शहर विकास को गति देने रायपुर नाका से पार होते हुए हुडको भिलाई जाने के लिए अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर औपचारिक पत्र सौंपा।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

महापौर द्वारा सौंपे गए मांग पत्र में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में दुर्ग से भिलाई फ्लाईओवर के नीचे केवल एक दिशा में ही अंडरब्रिज की सुविधा उपलब्ध है, जिससे यातायात का संतुलन प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर हुडको कॉलोनी की दिशा में सीधा मार्ग न होने के कारण नागरिकों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता है, जिससे समय के साथ-साथ ईंधन की भी अनावश्यक खपत हो रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है और यहां दिन-प्रतिदिन वाहनों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ऐसे में अधूरी यातायात संरचना के कारण जाम की स्थिति और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

महापौर अलका बाघमार ने मंत्री को अवगत कराया कि यदि दुर्ग फ्लाईओवर के नीचे से दुर्ग से हुडको कॉलोनी की ओर भी अंडरब्रिज का निर्माण कर दिया जाए तो न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बन सकेगी। मांग पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस कार्य से स्थानीय जनता को बड़ी राहत मिलेगी तथा दुर्ग शहर के समग्र विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

इस पर नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव ने सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है। वहीं महापौर अलका बाघमार ने दुर्ग शहर से जुड़े अन्य विकास कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की।

READ MORE  नगरीय निकाय चुनाव 2025: मतदान कराने 276 दल रवाना 
Share this