
मानपुर3 घंटे पहले

- कॉपी लिंक
मुफस्सिल थाना अंतर्गत मानपुर टेउसा मार्ग स्थित भोरे मोड़ से मंगलवार देर रात एक युवक की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार युवक की शिनाख्त बुनियादगंज थाना के उसरी निवासी सुदर्शन चौहान का बेटा राजीव कुमार के रूप में हुई।

एसएचओ रघुनाथ प्रसाद के बताया कि संदिग्ध अवस्था में आधा दर्जन युवक भोरे मोड़ पर खड़े थे। गश्ती दल को देखते ही युवक भागने लगे। इसी क्रम में दौड़ कर एक युवक को पकड़ा गया।
तलाशी के दौरान अवैध हथियार सहित दो कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के क्रम में युवकों ने अपने साथियों के नाम का खुलासा किया है। बता दें कि हाल के दिनों में उक्त मार्ग पर छिनतई की वारदातों में काफी वृद्धि हुई है।
खबरें और भी हैं…
