रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले करीब 20 दिनों से जारी ट्रैफिक समस्या अब खत्म हो गई है।
कुम्हारी पुल की मरम्मत तय समय से 13 दिन पहले पूरी कर ली गई है। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों पुलों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुल अब पूरी तरह सुरक्षित है और आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। पुल बंद होने के कारण 1 अप्रैल से लागू डायवर्सन अब स्वतः समाप्त हो गए हैं।
पुलिस के अनुसार, खारुन नदी पुल की मरम्मत के चलते यातायात प्रभावित था। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग और दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, जिसका लोगों ने काफी सहयोग किया।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब यातायात पूरी तरह सामान्य हो गया है और लोगों को जाम से राहत मिल गई है।
