ईरान का बड़ा दावा: “होर्मुज” पर फिर सख्त सैन्य नियंत्रण, अमेरिका से तनाव बढ़ा

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

इंटरनेशनल डेस्क। ईरान ने शनिवार को दावा किया है कि रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz पर उसने फिर से सख्त सैन्य नियंत्रण लागू कर दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कदम अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों पर बढ़ते दबाव और कथित घेराबंदी के जवाब में उठाया गया है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रिपोर्ट के अनुसार, पहले ईरान ने कुछ शर्तों के साथ तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी थी, लेकिन अब स्थिति बदल दी गई है। ईरानी अधिकारियों का आरोप है कि अमेरिका ने अपने समझौतों का पालन नहीं किया और समुद्री गतिविधियों में बाधा डाली।

ईरान ने स्पष्ट किया है कि अब इस जलमार्ग पर नियंत्रण उसके सशस्त्र बलों के सीधे प्रबंधन में रहेगा और किसी भी जहाज को तभी अनुमति दी जाएगी जब ईरान की मंजूरी होगी।

इस बीच, अमेरिका की ओर से भी सख्त बयान सामने आए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान ने चेतावनी दी है कि जब तक अमेरिका ईरानी जहाजों के लिए पूरी स्वतंत्र आवाजाही सुनिश्चित नहीं करता, तब तक यह स्थिति बनी रहेगी।

Share this
READ MORE  अश्लील डांस मामले में 10 से अधिक गिरफ्तार, लापरवाही बरतने पर 3 पुलिस कर्मी निलंबित