इंडिगो फ्लाइट में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बदसलूकी और उत्पीड़न का लगाया आरोप, जांच की मांग

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली जा रही एक इंडिगो फ्लाइट में अपने साथ कथित बदसलूकी और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए एयरलाइन और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

महुआ मोइत्रा ने बताया कि वह आधिकारिक कार्य के लिए दिल्ली जा रही थीं और उन्हें संसद की रक्षा मामलों से जुड़ी स्थायी समिति की बैठक में शामिल होना था। उन्होंने कहा कि वह इंडिगो की फ्लाइट 6E-719 में सीट 1F पर बैठी थीं, तभी चार से छह लोग विमान में सवार हुए और उन्हें घूरते हुए पीछे जाकर बैठ गए। उनके अनुसार, यह व्यवहार काफी असहज और संदिग्ध था।

लैंडिंग के बाद वीडियो बनाने और आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

सांसद ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विमान की लैंडिंग के बाद, दरवाजा खुलने से पहले ही उन लोगों ने उनके साथ आपत्तिजनक व्यवहार किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनका वीडियो बनाया गया, जिसे उन्होंने गंभीर सुरक्षा उल्लंघन बताया।

महुआ मोइत्रा ने इसे केवल सामान्य यात्रियों का गुस्सा नहीं, बल्कि सीधे तौर पर उत्पीड़न और सुरक्षा में सेंध बताया है। उनका कहना है कि इस तरह की घटनाएं सार्वजनिक जीवन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

एयरलाइन और सरकार से कार्रवाई की मांग

उन्होंने इंडिगो एयरलाइन से अपील की है कि क्रू रिपोर्ट की जांच कर आरोपियों की पहचान की जाए और उन्हें तुरंत नो-फ्लाई लिस्ट में शामिल किया जाए, ताकि वे भविष्य में विमान यात्रा न कर सकें। इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

READ MORE  Big News: पश्चिम बंगाल के राज्यपालभ आनंद बोस ने दिया इस्तीफा

यह मामला सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में सुरक्षा और विमान यात्रा में यात्रियों के व्यवहार को लेकर बहस तेज हो गई है।

Share this