
दुर्ग। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर का 70 वां अवतरण कल 13 मई को मनाया जाएगा। दुर्ग रेलवे स्टेशन के सामने होटल वाणी में शाम को 7 बजे से गुरुपूजा एवं सत्संग का विशेष कार्यक्रम आयोजित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन एवं महापौर श्रीमती अलका बाघमार विशेष अतिथि के रूप उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर 3 गुमनाम नायकों को सम्मानित किया जाएगा।
कल सुबह 6 बजे से होटल वाणी में ही गुरु भक्त एवं साधक सुदर्शन क्रिया के लिए उपस्थित होंगे। उसके बाद सुबह 10 बजे से इंदिरा मार्केट में आंध्र खादी भंडार के सामने शरबत वितरण किया जाएगा। उक्त सभी कार्यक्रमों में सभी स्वयंसेवकों तथा आमजनों से उपस्थिति की अपील की गई है। यहां उल्लेखनीय है कि आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की स्थापना को 10 मई को 45 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय आश्रम में भव्य आयोजन किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष रूप से उपस्थित हुए। संस्था प्रशिक्षकों के छत्तीसगढ़ राज्य समन्वयक अमन बेलचंदन ने समस्तजन को गुरु अवतरण दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि शाम कार्यक्रम पश्चात प्रसाद की व्यवस्था भी है।

