केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई के समर्थकों ने ED की गाड़ियों पर किया हमला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

तिरूवंनतपुरम। तिरूवंनतपुरम में बुधवार को उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब ED की कार्रवाई के विरोध में जुटे CPI (Marxist) कार्यकर्ताओं ने एजेंसी की गाड़ियों पर हमला कर दिया।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

यह पूरा विवाद बहुचर्चित Cochin Minerals and Rutile Limited (CMRL) मामले में ED की छापेमारी के दौरान हुआ।

ED की गाड़ियों पर पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के बेकरी जंक्शन स्थित आवास पर ED की तलाशी खत्म होने के बाद जैसे ही अधिकारी बाहर निकले, वहां मौजूद CPI(M) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया।

आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने ED की तीन गाड़ियों पर पथराव किया और उन्हें नुकसान पहुंचाया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

घर के बाहर जुटी भारी भीड़

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुबह से ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता विजयन के घर के बाहर जमा होने लगे थे। प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार और ED के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट से परिसर में घुसने की कोशिश भी की, जिससे तनाव और बढ़ गया।

ED ने कई ठिकानों पर मारी रेड

ED ने केरल में कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, जिनमें पिनाराई विजयन, उनकी बेटी वीणा विजयन और दामाद P A Mohammed Riyas से जुड़े ठिकाने शामिल बताए जा रहे हैं।

विजयन ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में पिनाराई विजयन ने कहा कि ED लंबे समय से उनके घर पर छापा मारना चाहती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को केंद्रीय एजेंसियों के जरिए निशाना बनाया जा रहा है।

READ MORE  श्री रामलला तीर्थ दर्शन योजना, दुर्ग जिले से 182 श्रद्धालु हुए रवाना

विजयन ने Rahul Gandhi का नाम लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को इस कार्रवाई से “संतुष्टि” मिल रही होगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस चाहती है कि दूसरी विपक्षी पार्टियों के खिलाफ ED की कार्रवाई जारी रहे।

CPI(M) ने बताया राजनीतिक बदले की कार्रवाई

CPI(M) महासचिव M A Baby ने भी ED की कार्रवाई की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष को डराने के लिए कर रही है।

उन्होंने कहा कि पार्टी इस तरह के दबाव से डरने वाली नहीं है और हर चुनौती का मुकाबला करेगी।

Share this