पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद सोमवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार हुआ। लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

इस विस्तार के बाद राज्य मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या 41 हो गई है। 294 सदस्यीय विधानसभा के अनुसार राज्य में अधिकतम 44 मंत्री बनाए जा सकते हैं, ऐसे में अभी भी तीन पद रिक्त हैं।

13 कैबिनेट मंत्री, 3 स्वतंत्र प्रभार और 19 राज्य मंत्री शामिल

मंत्रिमंडल विस्तार में स्वपन दासगुप्ता, दूध कुमार मंडल, दीपक बर्मन, मनोज कुमार उरांव, गौरी शंकर घोष, अर्जुन सिंह, तपस राय, शरद्वत मुखर्जी और जगन्नाथ चट्टोपाध्याय समेत 13 नेताओं ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

वहीं राजेश महतो, इंद्रनील खान और मालती रावा रॉय को स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री बनाया गया।

नए चेहरों को मौका

राज्य मंत्री के रूप में शांतनु प्रमाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश राय, जोएल मुर्मू, अशोक डिंडा, आनंदमय बर्मन, कौशिक चौधरी, गर्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी और सुमना सरकार सहित कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

विभागों का बंटवारा जल्द

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब विभागों के आवंटन को लेकर भी जल्द फैसला लिया जाएगा। सरकार प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विभिन्न विभागों में कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से नए मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपने की तैयारी कर रही है।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह विस्तार भाजपा सरकार के शासन तंत्र को मजबूती देने और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को संतुलित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

READ MORE  प्लेसमेंट कैम्प 4 को, निजी क्षेत्र के 235 पदों पर होगी भर्ती
Share this