10 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप: स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई, स्टील कारोबारी विजय यादव गिरफ्तार 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० उतई से हुई गिरफ्तारी, रायपुर मुख्यालय में पूछताछ जारी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर/दुर्ग। राज्य कर (स्टेट GST) विभाग ने कथित टैक्स चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टील कारोबारी विजय यादव को गिरफ्तार किया है। विभाग का दावा है कि कारोबारी पर करीब 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का आरोप है। गिरफ्तारी उतई से की गई, जिसके बाद आरोपी को पूछताछ के लिए रायपुर स्थित स्टेट GST मुख्यालय लाया गया।

जानकारी के मुताबिक, विजय यादव आयरन एवं स्टील स्क्रैप के कारोबार से जुड़ा है और उसका व्यवसाय रायपुर, दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में फैला हुआ है। विभाग को लंबे समय से बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। प्रारंभिक जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद अधिकारियों ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।

फिलहाल स्टेट GST की टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान टैक्स चोरी के नेटवर्क, फर्जी लेनदेन और अन्य कारोबारियों से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटा हुआ है।

Share this
READ MORE  मलगांव मुआवजा घोटाले में CBI की दबिश, हरदीबाजार में दस्तावेजों की गहन जांच