

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
भिलाई नगर। प्रियदर्शिनी नगर अंडरब्रिज पानी भर जाने से बंद हो गया है। मंगलवार को हुई लगातार बारिश के बाद यहां घुटने से ऊपर तक पानी भर गया। इस अंडरब्रिज में पिछले बारिश के समय से देखा जा रहा है कि ऊपर पटरी से पानी की तेज धार नीचे आती है। इससे बचने के लिए लोग एक तरफ से गुजरते हैं। इसकी आशंका भी है कि पानी के इस धार से अंडरब्रिज को क्षति पहुंच रही हैं। यहां पानी भर जाने से टाउनशिप की ओर जाने वाले लोगों को लौटना पड़ रहा है।
http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg
