ACB-EOW में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 DSP की नई पदस्थापना

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी, भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराध की जांच को मिलेगी मजबूती

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों की जांच को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) में 10 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) की पदस्थापना की गई है। सभी अधिकारियों को गृह विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।

इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर अधिकारियों को ACB और EOW में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। नई तैनाती के बाद भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और आर्थिक अपराधों से जुड़े मामलों की जांच को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

सरकार का मानना है कि अनुभवी अधिकारियों की तैनाती से संवेदनशील मामलों की जांच अधिक प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सकेगी। आदेश जारी होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Share this
READ MORE  Big News : छत्तीसगढ़ में 23 जनवरी से लागू होगा कमिश्नर प्रणाली, साय कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले