भिलाई नगर निगम में महापौर परिषद की बैठक कल  

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० शहर विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर होगी चर्चा

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक 28 जुलाई को शाम 4 बजे बैठक कक्ष क्रमांक 26 में होगी। बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों तथा नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों एवं प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

महापौर परिषद की बैठक में शहर के विकास को गति देने वाले विभिन्न कार्यों, नागरिक सुविधाओं के विस्तार एवं आवश्यक निर्माण कार्यों से जुड़े प्रस्तावों पर विचार-विमर्श कर नियमानुसार निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने तथा नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने की उम्मीद है। नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सड़क, नाली, जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। महापौर परिषद की बैठक में इनसे जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही शहर के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यों को मंजूरी प्रदान करने की संभावना है।

Share this
READ MORE  जगन्नाथ रथयात्रा: 6 महीने में पहली बार एक साथ नजर आए विष्णुदेव साय और भूपेश बघेल