भिलाई निगम में तबादला का सिलसिला जारी 9 उप अभियंता सहित 22 कर्मचारियों का स्थानांतरण लंबे अरसे से जमे हुए कर्मचारियों का टेबल रोटेशन

Share this

 

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

दुर्ग न्यूज। भिलाई नगर निगम में कार्यरत 22 कर्मचारियों का तबादला आदेश निगम आयुक्त रोहित व्यास ने जारी किया है। साथ ही 9 उप अभियंताओं को भी नवीन पदस्थापना की गई है। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व ही वाहन चालकों का भी तबादला किया गया था तथा टेबल रोटेशन के तहत कर्मचारियों नवीन कार्य सौंपा गया है। तीसरी सूची और चौथी सूची में लंबे अरसे से एक ही विभाग में पदस्थ कर्मचारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के तहत जोन 3 में कार्यरत उप अभियंता प्रिया करसे को जोन 2 वैशाली नगर, रीमा जंभुलकर उप अभियंता को जोन 4 से जोन 2 वैशाली नगर, श्वेता महिश्वर उप अभियंता को जोन 5 से जोन 2 वैशाली नगर, शंकर सुमन मरकाम उप अभियंता को जोन 2 वैशाली नगर से जोन 3 मदर टैरेसा नगर, विजेंद्र गुप्ता उप अभियंता को जोन 5 से जोन 3 मदर टैरेसा नगर, चंदन निर्मल उप अभियंता को जोन 2 से जोन 4 शिवाजी नगर, कृष्ण कुमार जंघेल उप अभियंता को जोन 3 से जोन 4 शिवाजी नगर, श्वेता वर्मा उप अभियंता को जोन 1 से जोन 5 सेक्टर 6 कार्यालय तथा नितेश मेश्राम उप अभियंता को जोन 4 से जोन 5 सेक्टर 6 कार्यालय में पदस्थ किया गया है। लंबे समय से एक ही विभाग में कार्यरत 22 कर्मचारियों का भी ट्रांसफर हुआ है। अब यह कर्मचारी नवीन विभागों में काम करेंगे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

Share this
READ MORE  CM भूपेश ने कहा BJP= भांजा/भांजी जनता पार्टी, राजनांदगांव से मामा, खैरागढ़ से भांजा और पंडरिया से भांजी चुनाव मैदान में