कैबिनेट की अहम बैठक कल, सीएम साय की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट की अहम बैठक 5 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होगी। मंत्रालय महानदी भवन में होने वाली इस बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत मामलों पर चर्चा के साथ अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 5 अगस्त को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शुरू होगी।

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा जनहित और प्रशासनिक महत्व के कई विषयों पर भी मंत्रिपरिषद विचार-विमर्श कर सकती है। बैठक के बाद लिए गए निर्णयों की जानकारी आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी।

राज्य सरकार की इस कैबिनेट बैठक पर प्रशासनिक हलकों के साथ-साथ आम लोगों की भी नजर रहेगी, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है।

Share this
READ MORE  भिलाई में शांति नगर इंदु आईटी स्कूल के पीछे अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध कार्यवाही