पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार, 10 लाख का माल जब्त | Police arrested both the accused, seized goods worth 10 lakhs

Share this

भिलाई27 मिनट पहले

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg
  • कॉपी लिंक
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - Dainik Bhaskar

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग पुलिस ने चोरी के आरोप में दो आरोपियों (साला और जीजा) को गिरफ्तार किया है। साले ने सूने मकान में चोरी करके जीजा के घर में छिपा दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस इनके पास 10 लाख रुपए कीमत का चोरी का सामान सहित मोटरसाइकिल भी जब्त किया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले में लगातार चोरी की वारदातें हो रही थीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम गठित किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब चोरी की घटना के मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो एक संदेही का फुटेज पुलिस के हाथ लगा। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान राहुल बंसोड निवासी चंदनपारा बाबादीप सिंह नगर थाना वैशाली नगर के रूप में हुई। पुलिस ने घेराबंदी करके राहुल गिरफ्तार किया।

पूछताछ उसने बताया कि एक माह पूर्व उसने जवाहर नगर स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर वहां आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व नगदी रकम चोरी की थी। इसके 10-11 दिन बाद विवेकानंद कालोनी शांतिनगर के एक सूने मकान का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात व 1 डीएसएलआर कैमेरा चोरी किया था।
जेवरात को छिपाया था जीजा के घर में
राहुल ने बताया कि उसने चोरी के बाद कुछ जेवरात को अपने जीजा सुरेन्द्र गायकवाड़ के घर में छिपाकर रख था। वहीं बाकी का जेवरात, कैमरा और अन्य सामान अपने घर में रखा था। पुलिस ने राहुल की निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात व कैमेरा को जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  सोने-चांदी के दाम बढ़ने से अब कम होने लगी ग्राहकी | Due to the increase in the price of gold and silver, now the subscription has started decreasing.