भिलाई निगम ने दो दिनों में हटाए एक हजार से अधिक अवैध बैनर-पोस्टर

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

भिलाईनगर। नगर निगम भिलाई द्वारा शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अनाधिकृत रूप से लगाए गए बैनर-पोस्टर को हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार तक निगम के सभी जोन में अभियान चलाकर कुल 1009 बैनर-पोस्टर हटाए गए।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

जोनवार कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है- जोन-1 से 117, जोन-2 से 310, जोन-3 से 165, जोन-4 363, जोन-5 से 54 इस तरह कुल 1009 हटाए गए।

नगर निगम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, विद्युत पोल, डिवाइडर एवं अन्य स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। निगम ने नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं से अपील की है कि शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता को बनाए रखने में सहयोग करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति प्रचार सामग्री न लगाएं।

Share this
READ MORE  नक्सली मुठभेड़ में 5 ढ़ेर, छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खात्मे की 31 मार्च है डेडलाइन