57 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, लंबे समय से जमे अधिकारी हटाए गए

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य शासन ने 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इसमें स्वैच्छिक और प्रशासनिक दोनों तरह के स्थानांतरण हैं। जारी आदेश में कई ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जो लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

फील्ड लेवल पर बदली गई जिम्मेदारी

शासन की ओर से जारी तबादला सूची में फील्ड स्तर पर पदस्थ राजस्व अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादलों से कई जिलों में तहसील और राजस्व प्रशासन की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव होगा।

बताया गया है कि सूची में करीब 50 तहसीलदार प्रभावित हुए हैं। हालांकि, सभी जिलों के अधिकारियों का तबादला नहीं किया गया है।

रायपुर समेत कुछ जिलों में नहीं हुआ बदलाव

जारी सूची के मुताबिक रायपुर समेत कुछ जिलों के तहसीलदार और नायब तहसीलदार इस तबादला आदेश से प्रभावित नहीं हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जगह भेजा गया है।

यहां देखें तबादला सूची

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले से संबंधित पूरी सूची नीचे दी गई है। सूची में अधिकारियों के नाम, वर्तमान पदस्थापना और नई पदस्थापना की जानकारी दी गई है।

Share this
READ MORE  भिलाई सिविक सेंटर में 4 बड़े कोचिंग सेन्टर सील, फायर सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई