प्रेमिका को रातभर मचान में बंधक बनाकर रखा, 3 दोस्तों से करवाया दुष्कर्म | Kept girlfriend hostage in scaffolding overnight, got 3 friends to rape her

Share this

कोंडागांव10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
युवती का रेप करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। - Dainik Bhaskar

युवती का रेप करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

छ्त्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने अपने अन्य तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपनी गर्लफ्रेंड से गैंग रेप किया है। बताया जा रहा है कि, युवक अपनी गर्लफ्रेंड को शादी में ले जाने उसके घर से लेकर गया था। फिर रास्ते में ही अपने खेत में स्थित मचान में ले जाकर उसे बंधक बना दिया। जहां रात में पहले खुद रेप किया, फिर दूसरे दिन सुबह अपने 3 दोस्तों को भी बुलाया। फिर सभी ने मिलकर गैंगरेप किया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी को युवती ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत पुलिस थाना में दर्ज करवाई। युवती ने पुलिस को बताया कि, जिले के देवडोबरा का रहने वाला राजेश सोरी (21) से उसकी गहरी दोस्ती थी। राजेश 24 जनवरी की रात उसके घर आया था। शादी में जाना है कहकर घर से अपनी बाइक में बिठाकर शादी समारोह में जाने के लिए निकला था। इसी बीच बहला-फुसला कर गांव में ही स्थित अपने खेत में लेकर चला गया था। जहां जबरदस्ती उसका रेप किया।

रातभर युवती को मचान में बंधक बनाकर रखा था। दूसरे दिन सुबह अपने तीन साथी नमाजी मंडावी (21), साधु राम सोरी (21) और बंशीलाल कोर्राम (24) को भी बुला लिया। जिसके बाद चारों ने मिलकर दुष्कर्म किया। फिर युवती से कहा कि यदि ये बात किसी से कही तो जान से मार देंगे। धमकी देने के बाद फिर उसे छोड़ दिया गया। जब युवती 25 जनवरी को घर पहुंची तो उसने अपने साथ हुए इस दुष्कर्म के बारे में परिजनों को बताया। फिर अगले दिन 26 जनवरी को कोंडागांव सिटी कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 26 जनवरी की रात ही तीनों आरोपियों का पता लगाने जुट गई। निमितेश सिंह परिहार ने कहा कि, मुखबिर से पुलिस को जानकारी मिली की गांव के ही एक घर में तीनों छिपे हुए हैं। जवानों की टीम को मौके के लिए भेजा गया। जहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

कुछ दिन पहले भी आया था ऐसा मामला

दरअसल, कुछ दिन पहले जगदलपुर में 4 युवकों ने एक 14 साल की नाबालिग लड़की का गैंग रेप किया था। दुष्कर्म करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया था। जबकि एक आरोपी फरार हो गया था। हालांकि, ऐसी जानकारी मिली थी कि, 12 जनवरी को नाबालिग का गैंगरेप किया गया। वारदात को अंजाम देने वाले युवक बलौदाबाजार के रहने वाले थे। सभी युवक कुछ समय से जगदलपुर में ही किसी कारण से रह रहे थे। इनमें से एक युवक की नाबालिग लड़की से पहले से ही दोस्ती थी।

12 जनवरी को युवक नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर गया। फिर शहर में ही किसी ठिकाने पर उसे नशीली दवा पिलाई। जिसके बाद अपने अन्य तीन और दोस्तों को बुला लिया। सभी ने नाबालिग का गैंग रेप कर दिया, और फिर नाबालिग को वहीं छोड़कर भाग निकले। नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुई इस दरिंदगी के बारे में परिजनों को जानकारी दी थी।

खबरें और भी हैं…

Share this
READ MORE  जारी हुआ आदेश, ढाई हजार महीने बेरोजगारों को अप्रैल से ही मिलेगा भत्ता