धमधा-अहिवारा में सीईसी ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली 

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

० पतला दहन भी किया

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे “वोट बचाओ–देश बचाओ” जनांदोलन के द्वितीय चरण (10 से 20 अक्टूबर) के तहत गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) अंतर्गत धमधा और अहिवारा में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और तानाशाह मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने आर-पार का मोर्चा खोल दिया।

सैंकड़ो की संख्या में सड़कों पर उतरे आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर उनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने, उन्हें गिरफ्तार करने और पद से तुरंत बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मोदी सरकार और चुनाव आयोग के नापाक गठजोड़ पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की सत्ता में बैठी भाजपा सरकार के इशारे पर मुख्य चुनाव आयुक्त लोकतंत्र की सरेआम बलि दे रहे हैं।

धमधा में आयोजित मुख्य विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर मौजूद रहे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को नमन कर निकाली गई विशाल पदयात्रा में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश जताया। एसडीएम कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग पर ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की और ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि “आज देश का लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली सबसे गहरे संकट में है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पूरी तरह से निरंकुश मोदी सरकार के औजार और कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं। फॉर्म-6 में अवैधानिक व मनमाने बदलाव करके देश के वैधानिक मतदाताओं के अधिकार छीने जा रहे हैं और भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए ‘वोट चोरी’ का संगठित अपराध चलाया जा रहा है। ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार का खुला राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके दम पर वे संवैधानिक मर्यादाओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसे भ्रष्ट और पक्षपाती चुनाव आयुक्त को एक मिनट भी अपने पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए।”

READ MORE  राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता एवं पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार चुनाव जीतने के लिए अब जनता के फैसले पर नहीं, बल्कि ज्ञानेश कुमार जैसी कठपुतलियों की मेहरबानी पर निर्भर हो चुकी है। चुनाव आयोग अब निष्पक्ष संस्था न रहकर भाजपा का चुनावी कार्यालय बन चुका है। हम मोदी सरकार और ज्ञानेश कुमार के इस लोकतंत्र विरोधी गठजोड़ को उखाड़ फेंकेंगे। जब तक इस भ्रष्ट व्यवस्था पर एफआईआर दर्ज नहीं होती और ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता, कांग्रेस का एक-एक सिपाही सड़कों पर डटा रहेगा।”

 

अहिवारा क्षेत्र में प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर खुद बुलेट चलाते हुए विशाल बाइक रैली की अगुवाई करने उतरे। वार्ड एक संतोषी चौक से शुरू हुई यह आक्रोश रैली पूरे शहर में गूंजती हुई तहसील कार्यालय पहुंची, जहां भाजपाइयों और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

तहसीलदार कार्यालय पहुँचकर कार्यकर्ताओं ने संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ किया और ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।

अहिवारा में जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा की “मोदी सरकार के सीधे संरक्षण में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारतीय लोकतंत्र को मजाक बना दिया है। लोकतंत्र को बचाने के लिए यह जंग अब जन-जन की जंग बन चुकी है। आगामी दशहरा पर्व के दौरान हम आम जनता के बीच जाकर पर्चे बांटेंगे और मोदी सरकार तथा ज्ञानेश कुमार की मिलीभगत से रची जा रही ‘वोट चोरी’ की घिनौनी साजिश का भंडाफोड़ करेंगे। तानाशाही का यह साम्राज्य अब ज्यादा दिन नहीं चलेगा।”

इस दौरान राजीव गुप्ता, शिवकुमार वर्मा, जीवन निर्मलकर, जालम पटेल, अरुण साहू, मधुसूदन राणा, धर्मेंद्र साहू, जितेंद्र वर्मा, हिम्मत ढीमर,अघनू पाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

READ MORE  छात्रा के साथ दुष्कर्म मामले में सहायक शिक्षक बर्खास्त
Share this