Budget 2023 Live Update : वित्त मंत्री निर्मला पेश कर रही हैं बजट, गरीबों की मुफ्त अनाज की योजना एक साल बढ़ी, बनाए जाऐंगे 50 नये एयरपोर्ट और हैलीपेड, जानें और क्या नया है इस बार बजट में…

Share this

दुर्ग न्यूज, 1 फरवरी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर रही हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले के इस बजट को काफी अहम माना जा रहा है। भारत का यह बजट ऐसे समय पर पेश हो रहा है, जब दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी हो गई है और संभावित मंदी की ओर जा रही हैं। ऐसे में दुनियाभर की नजर मोदी सरकार के बजट पर है।
बजट में स्टार्टअप के लिए रिस्क कम करने की होगी कोशिश, ट्रांसपोर्ट इंफ़्रा के लिए 75000 करोड़ का निवेश होगा। पहचान पत्र के तौर पर पैन कार्ड मान्य होगा और आधार डिजीलॉकर की पहचान के तौर पर मान्य होगा।
रेलवे की नयी योजना के लिए 75 हजार करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
अर्बन इंफ़्रा के लिए हर वर्ष 10,000 करोड़ का निवेश।
ई-न्यायालय का तीसरा चरण शरू होगा। राष्ट्रीय डाटा नीति लाई जाएगी-विशेष रूप से जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए PMPBTG विकास मिशन शुरू किया जाएगा ताकि PBTG बस्तियों को मूलभूत सुविधाएं दी जा सके। अगले 3 साल में योजना को लागू करने के लिए 15,000 करोड़ उपलब्ध कराए जाएंगे। 50 नए एयरपोर्ट और हैलीपेड को बनाया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 लाख करोड़ का आबंटन किया है। शहरी संरचना विकास निधि का स्थापना होगा। इंफ्रास्ट्रक्चर पर 33 फीसदी खर्च बढ़ाया जाएगा। ट्राइबल मिशन के लिए 15 हजार करोड़। राष्ट्रीय डाटा नीति लाई जाएगी और केवाईसी की प्रक्रिया आसान होगी।

Share this
READ MORE  Kingmaker बने नीतीश कुमार, बिहार में 12 सीटें जीतने के बाद बढ़ी ताकत