बीएसपी में हादसा, हाट मेटल की चपेट से अनेक दुपहिया खाक

Share this

दुर्ग न्यूज, 8 फरवरी। भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर एसएमएस-2 के मिक्सर-4 में आज शाम पौने 5 बजे हॉट मेटल पलटते समय मेटल जमीन पर फैल गया और मेल्ट हाट मेटल की चपेट में आने से कई दुपहिया जलकर खाक हो गए।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक एसएमएस 2 हॉट में आज शाम हाट मेटल से भरे मिक्सर की सतह पर जमे क्रस्ट को तोड़ने के लिए री-लेडलिंग करते समय जब दूसरे लेडल में हॉट मेटल पलटा जा रहा था तभी अचानक क्रस्ट हट गया। जिससे एक लेडल से दूसरे लडल में पलटा जा रहा हॉट मेटल नीचे जमीन पर गिर गया। गरम मेल्ट हॉट मेटल की चपेट में आने से आसपास खड़े कई दुपहिया वाहन जलकर खाक हो गए हैं।

Share this
READ MORE  महासमुंद जिले में ईंट भट्ठा में 5 मजदूरों की मौत