भिलाई निगम में नई एजेंसी द्वारा टैक्स कलेक्शन प्रारंभ

Share this

 

मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन ऑफिस में लेंगे टैक्स

दुर्ग न्यूज,10 फरवरी। नगर निगम भिलाई में नई एजेंसी ने टैक्स कलेक्शन कार्य प्रारंभ कर दिया है। निगम मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालय में नई एजेंसी श्री पब्लिकेशन स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड ने टैक्स लेना प्रारंभ कर दिया है। इससे पूर्व भिलाई निगम द्वारा ही टैक्स लिया जा रहा था। निगम मुख्य कार्यालय में करदाता महंगी राम ने नई एजेंसी के पास टैक्स काउंटर पहुंचकर पहला टैक्स 7086 रुपए जमा किया। करदाता ने महापौर नीरज पाल से मुलाकात की। महापौर नीरज पाल ने एजेंसी के माध्यम से रसीद की प्रति करदाता को सौंपी। बता दें कि निगम आयुक्त रोहित व्यास ने संपत्ति कर वसूली के लिए शीघ्र टैक्स कलेक्शन काउंटर प्रारंभ करने निर्देश नई एजेंसी को दिए थे। अब करदाताओं को टैक्स जमा करने में और भी आसानी होगी। एजेंसी द्वारा संपत्तिकर, समेकितकर, शिक्षा उपकर, यूजर चार्ज, जलकर आदि टैक्स लिए जाएंगे। एजेंसी के सौरभ कुमार ने बताया कि एजेंसी के अधीनस्थ कर्मचारियों को टैक्स कलेक्शन के लिए प्रशिक्षित कर दिया गया है। अब टैक्स कलेक्शन में तेजी लाने का कार्य किया जाएगा, टैक्स वसूली में वृद्धि करने पर जोर दिया जाएगा। एजेंसी ने इसके लिए कर्मचारी भी नियुक्त किए हैं। मुख्य कार्यालय सहित सभी जोन कार्यालयों में टैक्स कलेक्शन की व्यवस्था है। नगर निगम भिलाई ने करदाताओं से सही समय पर टैक्स जमा कर अतिरिक्त अधिभार देने से बचने अपील की है।

Share this
READ MORE  खुद को मंत्रालय कर्मी बता सरकारी नौकरी लगाने लाखों रूपये ठगने वाले आरोपी को 4 साल बाद बिलासपुर से पकड़ लाई दुर्ग पुलिस