जुआ, सट्टा, शराब का खुलेआम बाजार चल रहा है -सांसद विजय बघेल ने लोकसभा में और क्या क्या कहा, देखें विडियो

Share this

दुर्ग न्यूज,

14 फरवरी। लोकसभा में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने छत्तीसगढ़ में भय और अशांत दहशत का माहौल होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में जुआ, सट्टा, शराब का खुलेआम बाजार चल रहा है। ईडी के छापे में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के कई प्रिय अधिकारी सिपहसालार जेल में बंद हैं। आदिवासी बाहुल्य बस्तर में सरकार के संरक्षण में निर्दोष भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और पुलिस जवानों की हत्या की जा रही है। यहां लूट, चोरी, हत्या, बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं।
सांसद विजय बघेल ने प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री से मांग की है कि केंद्रीय स्तर के अधिकारियों से जांच करवा कर दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही की जाए, ताकि आम जनमानस को राहत मिल सके।

Share this
READ MORE  दुकानदार ने विरोध कर अधिकारियों को उलझाया और ले आया स्टे ऑर्डर; एक घंटे लगा जाम | Stay order was brought by confusing the officers during the action