गुड़ फैक्ट्री के चरखे में फंस कर नाबालिग की मौत

Share this

कवर्धा,14फरवरी। जिले के पिपरिया थाना अंतर्गत ग्राम चरडोंगरी के गुड़ फैक्ट्री में एक 16 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। सोमवार की शाम चरखे में फंसने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मृतक का शव चरखे से निकाला। मर्ग कायम कर विवेचना जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम करीब 7 बजे पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चरडोंगरी में संचालित एक निजी गुड़ फैक्ट्री में काम करने वाला श्रमिक फग्गन सिंह निवासी गढ़ी मध्य प्रदेश काम के दौरान अचानक चरखा में फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया कि जिस गुड़ फैक्ट्री में फग्गन काम करता था उसी में उसके पिता भी काम करते थे।
घटना के बाद इसकी जानकारी तत्काल पिपरिया पुलिस को दी गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चरखे में बुरी तरह फँसे युवक का शव बाहर निकाला। मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। जिले में इन दिनो बड़ी संख्या में गुड़ फैक्ट्री संचालित कर गन्ना पेराई का काम चल रहा है। जिसमें स्थानीय और बाहरी मजदूर बड़ी संख्या में कार्य कर रहे हैं लेकिन संचालकों द्वारा इन श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके चलते इस तरह के हादसे सामने आ रहें हैं। बताया गया कि यूपी बिहार से भी हजारों लोग आकर छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में काम कर रहे है।

Share this
READ MORE  बिरनपुर घटना से दुर्ग जिला भी अलर्ट: एसपी डाक्टर पल्लव ने जांचा नाइट गश्त, कहा-सोशल मीडिया में भड़काऊ कंटेट डालने पर होगी सख्त कार्रवाई