शहर के बीच बेशकीमती भूमि पर आवासीय-वाणिज्यिक काम्प्लेक्स का प्रस्ताव, कसारीडीह की सरकारी पोल्ट्री अंजोरा शिफ्ट करने का प्लान

Share this

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

38 एकड़ भूमि के लिए बनेगा रिडेवलपमेंट प्लान

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

वेटरनरी व हाउसिंग बोर्ड अफसरों के साथ कलेक्टर ने ली बैठक

दुर्ग न्यूज, 16 फरवरी। कसारीडीह में वेटरनरी विभाग का लगभग 38 एकड़ क्षेत्र में शासकीय पोल्ट्री फार्म है। उस स्थल पर शेड, गोडाउन, ब्रीडर रूम और अधिकारी-कर्मचारियों के आवास बने हैं। इनकी स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है। इसे अंजोरा में शिफ्ट करने प्लान बनाया गया है। इसके चलते 38 एकड़ क्षेत्र की शहर के प्रमुख इलाके में स्थित जमीन रिडेवलपमेंट के लिए मुक्त हो जाएगी। आज इस संबंध में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अधिकारियों से चर्चा की। रिडेवलपमेंट योजना में 38 एकड़ जमीन में से कुछ हिस्से पर जीएडी भवनों का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही मंडल के अधिकारियों ने आवासीय एवं वाणिज्यिक परिसर के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा। पशुपालन विभाग के पोल्ट्री फार्म के लिए अंजोरा में 20 एकड़ भूमि निर्धारित की गई है। आज हुई बैठक में इस संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि पूरे क्षेत्र में 12 हजार वर्गमीटर जमीन उपलब्ध है। यह शहर का प्राइम लोकेशन है। इसके पास ही सेंट्रल स्कूल और सेंट्रल जेल है। पुराने निर्माण कार्य कवेलूयुक्त है और जर्जर स्थिति में हैं जिनको डिस्मैंटल करना और नवनिर्माण आवश्यक हो गया है। अंजोरा में शिफ्टिंग का जो प्लान बनाया गया है उसमें 20 एकड़ भूमि पर शेड, गोडाउन, ब्रिडर्स रूम, लेयर शेड और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए रहवास बनाया जाएगा जिसकी लागत करीब 3 करोड़ 80 लाख रुपए आएगी।

READ MORE  युवक का रास्ता रोक चाकू से वार, छावनी थाना में जुर्म दर्ज
Share this