“दाऊजी” की दहाड़ पर “ठाकुर साहब” का पलट वार 🛑 गोरों से नहीं डरे तो चोरों से क्या डरना 🛑 कोयले की दलाली खाओगे तो ईडी छापा नहीं, क्या भारत रत्न लोगे

Share this

दुर्ग न्यूज, 20 फरवरी। आज छत्तीसगढ़ के भिलाई, रायपुर, बिलाईगढ़ में कांग्रेस नेता, विधायक, संसदीय सचिव के घर और दफ्तर पर ईडी के छापे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अभी अभी ट्वीट किया कि जब हम गोरों से नहीं डरे तो चोरों से अब क्या डरना…? उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्रवाई का हम डट कर सामना कर रहे हैं। कांग्रेस ने कुछ ग़लत नहीं किया है, केंद्र की भाजपा सरकार जानबूझकर परेशान करने ईडी, सीबीआई का दुरूपयोग कर रही है।

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-2.jpeg

http://durgnews.in/wp-content/uploads/2026/07/SR-Hospital-1.jpeg

दूसरी तरफ पत्रकार वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि 4 साल से कोयले की दलाली खा रहे हो तो ईडी नहीं आएगी तो क्या भारत रत्न आएगा ?


उन्होंने कहा कि ईडी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई लगातार कर रही है। इसमें भाजपा और कांग्रेस कहां से आ गई? ईडी भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव ने मिलकर चुनाव के पहले पीडीएस मामले में जिन अधिकारियों के खिलाफ पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से जांच कराने की मांग की थी तब ईडी से इतना प्रेम था, जिन अधिकारियों के नाम लिए थे, आज वही इनके खास हैं और उन्हें बचाने के लिए बड़े-बड़े वकील लगाए जा रहे हैं। सवाल नान को लेकर है तो सारे तथ्य सामने आ चुके हैं। सरकार क्या कर रही है? झीरम मामले में एनआईए जांच उस समय शुरू हुई जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे। केंद्र सरकार ने जांच शुरू की उसका विरोध भूपेश बघेल कर रहे हैं। यह समझ में नहीं आ रहा कि एनआईए की जांच के दौरान एसआईटी का गठन किया और अचानक अब भूपेश बघेल को एनआईए से प्रेम हो गया है, यह दोहरा चरित्र है। कभी असहमत होते हैं कभी सहमत होते हैं। नान मामले, झीरम घटना में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत करते हैं। जहां तक ईडी जांच का मामला है, वह प्रक्रिया का हिस्सा है। इसका कांग्रेस के अधिवेशन से कोई लेना देना नहीं है। पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता पूर्वमंत्री राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी, प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू उपस्थित रहे।

READ MORE  बड़ी खबर : मंत्री शिव कुमार डहरिया बनाए गए सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष
Share this